दरभंगा से राजू सिंह की रिपोर्ट : शहर से सटे मब्बी ओपी के अलीनगर इलाके में एनएच 57 पर एक अनियंत्रित पिक अप वैन ने मजदूरों के एक परिवार को कुचल दिया। इसमें एक मजदूर अरुण दास की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक के तीन बच्चे हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद लोगों ने पिक अप वैन के ड्राइवर को पकड़ लिया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
आक्रोशित लोगों ने एनएच पर टायर जला कर प्रदर्शन किया और सड़क को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिक अप वैन के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया।

शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने दरभंगा नगर विधायक संजय सरावगी भी पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को सरकार के आपदा राहत कोष से 4 लाख मुआवजा देने की घोषणा की।

नगर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि पिक अप वैन के चालक की लापरवाही की वजह से ये घटना हुई है। उन्होंने कहा कि जो लोग भी घायल हैं उनका बेहतर इलाज हो इसके लिए डीएमसीएच प्रशासन को ताकीद कर दी गई है।

साथ ही मृतक के परिजन को सीओ के माध्यम से 4 लाख रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहाी कि उनकी पूरी संवेदना शोक संतप्त परिवार के साथ है।

उधर, विवि थाना प्रभारी पवन सिंह ने बताया कि एक अनियंत्रित पिक अप वैन ने मजदूरों को कुचल दिया जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए हैं। सबको इलाज के लिए डीएमसीए्च भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सदर सीओ मृतक के परिजनों को 4 लाख का मुआवजा देंगे। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !