दरभंगा से राजू सिंह की स्पेशल रिपोर्ट : फ्रेट बिजनेस बढ़ाने और माल ग्राहकों की सुविधा के लिए भारतीय रेल द्वारा सराहनीय कदम उठाया गया है। डिजिटल इंडिया के विस्तार में भारतीय रेल अहम भूमिका निभा रही है। इसी दिशा में नया कदम है ‘ फ्रेट बिजनेस डेवलपमेंट पोर्टल‘ का गठन। भारतीय रेल द्वारा नए ग्राहकों को रेलवे के माध्यम से माल परिवहन के लिए प्रेरित करने और मौजूदा ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए इस पोर्टल की शुरूआत की गई है। ‘ फ्रेट बिजनेस डेवलपमेंट पोर्टल‘ को विशेष रूप से कस्टमर्स फस्र्ट के सिद्धांत पर डिजाइन और विकसित किया गया है। माल ढुलाई को इच्छुक ग्राहक इस पोर्टल के द्वारा गाड़ी का रूट, जहां माल पहुंचाना है वहां की दूरी, माल ढुलाई का भाड़ा आदि देख सकते हैं ।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
इस पोर्टल द्वारा ग्राहक फ्रेट सेवाओं से जुड़ी तमाम महत्वपूर्ण जानकारियां एक क्लिक में
https://fois.indianrail.gov.in/RailSAHAY/index.jsp#leaphead
पर लागइन करके प्राप्त कर सकते हैं। इससे मालगाड़ियों का पूरा टाइम टेबल, कंसाइन्मेंट का सही लोकेशन बताने के लिए जीआईएस आधारित ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम, अनुमानित भाड़े की जानकारी, आॅन-ए-टर्मिनल और आन-ए-वैगन जैसी स्कीमों से जुड़ी जानकारियों सहित अन्य कई सूचनाएं एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध रहेंगी ।
‘ फ्रेट बिजनेस डेवलपमेंट पोर्टल‘ पोर्टल के माध्यम से कोई भी स्टेक होल्डर भारतीय रेल से अगर कोई मदद चाहते हैं अथवा सुझाव देना चाहते हैं, तो इस पोर्टल के द्वारा वो अपना सुझाव दे सकते हैं। भारतीय रेल द्वारा पोर्टल पर प्राप्त होने वाले सभी सुझावों की रियल टाइम माॅनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। इस प्रकार यह पोर्टल माल ग्राहकों के लिए काफी लाभदायक है ।
माल ग्राहकों की परेशानियों को दूर करने के लिए रेलवे अधिकारियों से संपर्क स्थापित करने में भी यह पोर्टल एक चैनल प्रदान करता है । फ्रेट बिजनेस डेवलपमेंट पोर्टल पर समय-समय पर माल ग्राहकों द्वारा विविध प्रकार की जिज्ञासाएं प्रकट की जाती है, जो मंडल तथा मुख्यालय स्तर पर गठित बिजनेष डेवलपमेंट यूनिट को संभावित माल ग्राहकों तक पहुंचने में मददगार साबित हो रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
