दरभंगा : बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2020 के अंतर्गत 05- दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 141 मतदान केंद्रों पर कराए गए मतदान का प्रतिशत 53.44% रहा।
- जेन ज़ी (Gen Z) से शिकायत नहीं, सवाल उनके संस्कार और ज़िम्मेदारी से है…
- दरभंगा में NOVA HOSPITAL का भव्य शुभारंभ, किडनी व यूरोलॉजी मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा
- विजन सिविल सर्विस सेंटर में BPSC, दरोगा, शिक्षक और असिस्टेंट प्रोफेसर की नई बैच व टेस्ट सीरीज
- ट्री मैन सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र और डॉ. प्रदीप वर्मा को मिला ‘पर्यावरण प्रहरी वृक्ष मित्र सम्मान’, बरगद बचाओ महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार
- फेविकोल की आड़ में कंटेनर से 1309.32 लीटर विदेशी शराब बरामद, मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई

जिसमें दरभंगा जिले के 44 मतदान केंद्रों पर 53.59, समस्तीपुर जिला के 33 मतदान केंद्रों पर 55%, मधुबनी जिला के 32 मतदान केंद्र पर 52% एवं बेगूसराय जिला के 32 मतदान केंद्र पर 53.15% मतदान हुआ। इस प्रकार 99000 मतदाताओं में से लगभग 52 हजार 906 मतदाताओं ने भाग लिया।

दरभंगा 05- शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 99 मतदान केंद्रों पर कराए गए मतदान में मतदान का प्रतिशत 75.83 रहा। जिसमें दरभंगा जिला के 32 मतदान केंद्रों पर 70.40 प्रतिशत, समस्तीपुर जिला के 24 मतदान केंद्रों पर 74%, मधुबनी जिला के 23 मतदान केंद्रों पर 69.69% एवं बेगूसराय जिला के 20 मतदान केंद्रों पर 89.92% मतदाताओं ने भाग लिया। इस प्रकार कुल मतदाता लगभग 12000 में से 9100 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान शांतिपूर्ण रहा। उल्लेखनीय है कि 12 नवंबर 2020 से सीएम आर्ट्स कॉलेज के कर्पूरी हॉल में मतगणना किया जाएगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !