डेस्क : बीते माह से लेकर अब तक कमिटियों द्वारा डीजे नहीं बजाने को लेकर बॉन्ड पेपर भरने के बावजूद पर्वों में कमिटी के सदस्यों द्वारा डीजे बजाने को लेकर एसएसपी बाबूराम ने चिन्ह्ति करने के साथ में कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है।

आने वाले दुर्गा पूजा पर्व को लेकर एसएसपी ने कहा कि भोलेंथ ईयर और शांति समिति के सदस्यों के साथ समन्वय बनाकर काम करना शुरू कर दें। आने वाले पर्व त्योहार के अवसर पर मुख्य रूप से डीजे किसी भी हाल में नहीं बजना चाहिए। पूर्व में दिए गए गुंडा पंजी का अवलोकन करने के बाद नए लोगों को जो शराब तस्कर भी हैं, उन लोगों का नाम गुंडा पंजी में डालने का निर्देश दिया, जो पुराने अपराधी थे और आज के समय में निष्क्रिय हो गए हैं। उनके नामों को गुंडा पंजी से हटाने का निर्देश दिया। हाल फिलहाल में जो नए सिरे से अपराध की दुनिया में सक्रिय हुए हैं, उनके नामों को गुंडा पंजी में अंकित कर प्रत्येक माह उनकी निगरानी करने का भी निर्देश दिया। 2015 तक के लंबित मामले हर हाल में इस चालू माह में आरोप पत्र समर्पित कर न्यायालय में समर्पित कर देना निष्पादन के मामले में उदासीनता बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई से गुजरना होगा। एसएसपी रविवार को क्राइम कंट्रोल एवं निष्पादन की समीक्षा बैठक के दौरान यह हिदायत थानेदारों को दी है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
एसएसपी ने कड़े लहजे में कहा कि नए लक्ष्य के अनुरूप कांडों का निष्पादन वर्ण एवं कुर्की गाता मिला। समय से पूर्ण कराएं एसएसपी ने हर थानेदारों को 20-20 एसआर और नन एसआर कांडो के निष्पादन के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया है। एसएसपी ने आगामी पर्व त्यौहार के मद्देनजर हर वह पहलुओं पर कार्रवाई करने की हिदायत दी है।

एसएसपी ने नए ट्रैफिक नियमों को असरदार रूप से पालन करने का निर्देश देते हुए ट्रिपल लोडिंग पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। वहीं जिले में अभी भी बहुत ऐसे बाइक सवार हैं, जो बिना हेलमेट के चलते हैं। उन पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने रात्रि गस्ती और अन्य पुलिसिंग को लेकर के भी थानेदारों को कड़ी हिदायत दी है।

बैठक के दौरान एसडीपीओ अनोज कुमार, बेनीपुर एसडीपीओ उमेश्वर चौधरी, ट्रैफिक डीएसपी बिरजू पासवान, सदर सर्किल इस्पेक्टर सुबोध चौधरी सहित चारों सर्किल इंस्पेक्टर सहित जिले के सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !