दरभंगा : बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय दरभंगा पहुंचकर एसएसपी कार्यालय में जिला के पुलिस पदाधिकारियों के साथ विधि व्यवस्था क्राइम कंट्रोल से संबंधित जानकारी लेते हुए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया। डीजीपी एकमी के रास्ते दरभंगा पहुंचे। डीजीपी के दरभंगा आने की पूर्व में कोई सूचना नहीं थी। वहीं डीजीपी के पहुंचते ही पूरे जिला प्रशासन हरकत में आ गई। शहर के चौक चौराहों पर पुलिस की तैनाती देखी जा रही थी।

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय सोमवार की देर शाम दरभंगा एसएसपी कार्यालय पहुंचे। डीजीपी के आने की सूचना कुछ घंटे पहले पुलिस अधिकारियों को मिलने से अनुमंडल स्तर के पुलिस पदाधिकारी पहुंचे हुए थे। लगभग 1 घंटे तक विभिन्न संचिकाओं का अवलोकन कर आने वाले पर्व त्यौहार पर तैयारी का जायजा लिया। वहीं उन्होंने दागियों को गंभीरता पूर्वक देखा। उन्होंने निरोधात्मक कार्रवाई को हर हाल में भौतिक रूप से सत्यापन करने का निर्देश दिया जबकि प्रतिमा विसर्जन एवं जुलूस आदि को लेकर एसडीपीओ को कड़ी हिदायत दी की पूजा से पहले भौतिक रूप से इसका सत्यापन कर एसपी को रिपोर्ट सौंपे।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने दूसरी ओर वांछित अपराधियों और दागियों के विरुद्ध अभियान चलाकर छापामारी का निर्देश दिया। जबकि उन्होंने कई पुलिस पदाधिकारियों के ओर इशारा करते हुए कड़े लहजे में कहा अपने कार्यों में सुधार लाएं व्यवस्था बदल चुकी है। कानून का राज्य है इसमें कोताही बरतने वाले किसी भी स्तर के बक्से नहीं जाएंगे। उन्होंने प्रभारी एसएसपी सह सिटी एसपी योगेंद्र कुमार से गस्ती एवं विधि व्यवस्था एवं अनुसंधान के बिंदुओं पर भी जानकारी ली।

डीजीपी इससे पूर्व 28 अगस्त को दरभंगा के कलेक्ट्रेट सभागार में थानेदार से लेकर एसपी के साथ कार्यों की समीक्षा की थी। उन्होंने एक माह का वक्त दिया था कुछ कमियों को दूर करने के लिए। इस बीच अपने कार्यकाल के दूसरे दौरे पर दरभंगा पहुंचे हैं।

उनके पहुंचने की सूचना पर शहर के विभिन्न चौक चौराहों एवं मार्गों पर पुलिस की तैनाती शाम से ही नजर आने से लोगो के बीच एक अलग तरह की चर्चा भी रही। क्या कोई वीआईपी आ रहा है या कोई घटना घटी है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !