डेस्क : बिहार स्टेट अमीन एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को अमीन की पढ़ाई पास कर चुके तथा पढ़ रहे छात्रों के द्वारा एक आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च कर्पूरी चौक से निकलकर शहर के विभिन्न चौक चौराहे होते हुए दरभंगा समाहरणालय पहुंचा। समाहरणालय पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने जमकर प्रदर्शन करते हुए आमीन की वैकेंसी में अमीन की सर्टिफिकेट को अनिवार्य करने सहित चार सूत्री मांगों को लेकर अपनी आवाज को बुलंद किया।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
वहीं आंदोलन कर रहे त्रिभुवन कुमार ने कहा कि बिहार सरकार अमीन के छात्रों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। आज से कुछ दिन पूर्व जो वैकेंसी निकली थी उसमें अमीन की सर्टिफिकेट को पूर्ण मान्यता दिया गया था।

लेकिन वर्तमान में जो अमीन की वैकेंसी निकली है, उसमें अमीन की सर्टिफिकेट की मान्यता को रद्द कर दिया गया है। जिसके विरोध में हम तमाम अमीन के छात्रों के द्वारा यह मार्च निकालकर प्रदर्शन कर रहे है।

अमीन असोसिएशन के अध्यक्ष एम एच खान ने कहा कि सरकार द्वारा इस योग्यता को मात्र इंटर तक सीमित कर दिया गया है अगर सरकार को इंटर ही लेना है तो सरकार गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक आईटीआई कोर्स क्यों करवाती है? जब अमीन कोर्स की सर्टिफिकेट का वैकेंसी में अनिवार्य नहीं करना था तो सरकार के द्वारा कॉलेज कोर्स के नाम पर मोटा रकम बसूली करते हैं। विद्यार्थी का समय और मेहनत क्यों बर्बाद करवाते हैं ?

वही जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा कि दरभंगा जिलाधिकारी के समक्ष SDM राकेश कुमार को अमीन के छात्रों का बिभिन्न मुद्दे पर मांग पत्र सौंपे हैं। मौके पर राजेश रंजन विनय कुमार लालबाबू कुमार रूपेश कुमार पंकज कुमार धर्म कुमार विक्रमजीत कुमार राहुल कुमार दीपक कुमार दिपांशु सहित सैकड़ों छात्र उपस्थित थे
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !