Breaking News

बिहार :: आँगनवाड़ी सेविका सहायिका ने शहीद जवानों को अर्पित की श्रद्धांजलि, एक दिन का मानदेय करेगी दान

मनीगाछी/दरभंगा : जम्मू-कश्मीर में 14 फरवरी को हुये पुलवामा में भारतीय सैनिकों पर बड़ी आतंकी हमले को लेकर हर कोई गुस्से में है। इस घटना का निन्दा विश्व स्तर पर किया जा रहा है और पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। 

वीर शहीद जवानों के सम्मान में आँगनवाड़ी सेविका सहायिका ने गुरुवार को शोक सभा एव शहीद जवानों के प्रति श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। सैनिकों के शहादत पर संघ की अध्यक्ष कुमारी पिंकी की नेतृत्व में सेविका सहायिका के बैनर तले रैली में पाकिस्तान एव आतंकवाद के विरोध में प्रर्दशन किया गया।

सेविका सहायिका द्वारा प्रखण्ड बाल विकास परियोजना कार्यालय से रैली निकाली गई। मनीगाछी थाना परिसर होते विरोध-प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि सैनिको का खून का बदला खून से लेने, पाकिस्तान मुर्दाबाद के साथ होश में आओ नारे लगाये गये और भारत माता की जय की नारों से मातृ शक्ति के सड़क पर उतरने से पुरा परिसर देश भक्ति के नारों से गूंज उठा।

रैली थाना चौक, पीएचसी, ब्रहृमपुरा मोड़ एव मनीगाछी बाजार होते हुए बलौर चौक, प्रखण्ड मुख्यालय पर जाकर सभा में तब्दील हो गया। वीर शहीद परिवारो को सेविका सहायिका ने एक दिन का अपना मानदेय देने की घोषणा की।

मौके पर फुलवेनी देवी, बीबी रोशन खातुन, देवकला देवी, राजकुमारी देवी, रेखा कुमारी, शीला देवी, शबाना खातुन, सरस्वती देवी, निकहत प्रवीण, वीणा देवी, इशरत प्रवीण, आनंदी देवी, सुनैना देवी, संगीता कुमारी, आशा देवी सहित सैकड़ो की संख्या में सेविका सहायिका उपस्थित थी।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *