Breaking News

अपाचे चोरी कर भाग रहे युवक की जमकर पिटाई, किया पुलिस के हवाले

दरभंगा : लहेरियासराय थाना क्षेत्र के सैदनगर में मंगलवार की सुबह बाइक चोरी कर भाग रहे एक बदमाश को लोगों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित बलभद्रपुर से अपाची बाइक की चोरी कर भाग रहा था।

पूछताछ में अमरजीत कुमार यादव समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित मनोरथपुर गांव के सुशील राय का पुत्र है। आरोपित सेवानिवृत्त शिक्षक का पुत्र है। पूछताछ में उसने बाइक चोरी करने से इनकार किया है। हालांकि उसने बताया कि वह आज सुबह में 19 हजार रुपए में दोनार निवासी आमोद कुमार सिंह से बाइक खरीद कर अपने घर जा रहा था। पुलिस अब आमोद की तलाश में जुटी है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार की रात सैदनगर निवासी अपना शंकर सुमन दिव्यदर्शी बलभद्रपुर में अपने ससुराल अपाची बाइक बीआर 07 एल- 5979 के साथ गए थे। जब अपने ससुराल से बाहर आए तो सड़क किनारे अपनी बाइक गायब पाया। काफी खोजबीन के बाद भी वह बाइक कहीं नहीं मिल पाया।

रात्रि होने के कारण वह वापस अपने सैदनगर स्थित आवास पर चले गए। सुबह में लहेरियासराय टावर पर इनकी नजर अपनी बाइक पर पड़ी।

जिसे एक युवक तेज रफ्तार से समस्तीपुर की ओर ले जा रहा था। इसके बाद हल्ला करते वे उसका पीछा कर सैदनगर में उसे दबोच लिया। बताया जाता है कि अमरजीत पूर्व में भी जेल जा चुका है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …