Breaking News

बिहार :: कुर्की जब्ती की तैयारी शुरू होते ही चर्चित कुशेष शाही हत्याकांड के दो आरोपियों ने किया कोर्ट में सरेंडर

दरभंगा : जिले के चर्चित ठेकेदार कुशेस शाही हत्याकांड में पुलिस दबिस से घबराकर बुधवार को रुन्नी सैदपुर थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी भोला सिंह उर्फ रितूरंजन और मुजफ्फरपुर जिला के बृजलाल साईन निवासी रुपेश कुमार उर्फ रुपेश ठाकुर ने अदालत में आत्मसमर्पण किया। 

प्रभारी सीजेएम राजेश कुमार द्विवेदी ने दोनो अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में लेने क बाद मंडलकारा दरभंगा भेज दिया है। बिदित हो कि हत्याकांड से जुड़े जिला से बाहर के आधे दर्जन अभियुक्त पुलिस गिरफ्तारी के भय से भागे फिर रहे थे।

पुलिस ने दबिस कायम करने हेतु न्यायालय से इश्तेहार प्राप्त कर सबों के घरों पर चिपकाने के बाद कुर्की आदेश भी प्राप्तकर उपरोक्त सभी अभियुक्तों के घरों की जप्ती कुर्की करने की तैयारी शुरू कर दिया था। जिससे घबड़ा कर बुधवार को उक्त दोनो अभियुक्तों ने कोर्ट में सरेण्डर कर दिया है।

वहीं अन्य चार अभियुक्त अभी भी फरार हैं, जिनके घरों की जप्ती कुर्की की जानी है। वहीं दूसरी ओर वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ठीकेदार हत्याकांड को लेकर मुख्य आरोपी नीरज मुखिया के घर दरभंगा पुलिस ने कुर्की किया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *