Breaking News

यूपी:मायावती बोलीं- अयोध्या मामले में केंद्र सरकार की अर्जी चुनावी हथकंडा

मायावती बोलीं- अयोध्या मामले में केंद्र सरकार की अर्जी चुनावी हथकंडा

राज प्रताप सिंह(उत्तर-प्रदेश राज्य प्रमुख)

लखनऊ।बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की नेता मायावती ने मोदी सरकार की ओर से अयोध्या में गैर विवादित भूमि को वापस लौटाने की अर्जी सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करने वाले कदम को एक ‘चुनावी हथकंडा’ बताया है। एक बयान में बसपा प्रमुख ने बुधवार को कहा कि यह सांप्रदायिक तनाव भड़काने के लिए किया गया है।
उन्होंने लोगों को भाजपा से सावधान रहने के लिए कहा, क्योंकि केंद्र सरकार ‘लंबित मामले में जबरदस्ती हस्तक्षेप’ कर रही है।उन्होंने कहा, “यह महसूस करते हुए कि प्रदेश में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा और सपा के एक साथ आ जाने से सत्तारूढ़ पार्टी को चुनाव में झटका लगेगा, भाजपा ‘अनुचित कदम’ उठा रही है।”
बसपा नेता ने कहा, “भाजपा वह सब कुछ कर रही है जो कि एक संविधान द्वारा संचालित सरकार से अपेक्षित नहीं है।” यह दावा करते हुए कि लोग भाजपा के फर्जी वादों से उब गए हैं, पार्टी सांप्रदायिक तनाव बढ़ाकर, सामाजिक सौहार्द बिगाड़कर आगामी चुनाव के मद्देनजर चुनाव में बने रहने की कोशिश कर रही है।

राज्य की चार बार मुख्यमंत्री रहीं मायावती ने कहा कि विवादास्पद मुद्दे के मौजूदा कानूनी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का दबाव अस्वीकार्य है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *