Breaking News

बिहार :: 14 सूत्री मांगों को लेकर दरभंगा जिला मुख्यालय पर मुखिया संघ का धरना

दरभंगा (विजय सिन्हा) : बिहार सरकार द्वारा मुखियों के अधिकारों में की गई कटौती सहित 14 सूत्री मांगों को लेकर मुखिया संघ की ओर से एक दिवसीय धरना जिला मुख्यालय पर दिया गया। इस मौके पर राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया। 

सनद रहे कि बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। धरनार्थी ग्रामसभा के अधिकार को पुन: बहाल करने, लोकसभा द्वारा पारित 73वें संशोधन के अनुरूप सभी अधिकार पंचायतों को दिए जाने व 2003 में पंचायती राज विभाग को

बिहार सरकार द्वारा हस्तानांतरित 29 विभागों को पुन: पंचायती राज को वापस किये जाने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत थे। इस मौके पर सुरेन्द्र यादव, राजीव कुमार चौधरी, उज्ज्वल कुमार, राम विनोद मंडल आदि उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *