डेस्क : दरभंगा मंडल कारा के सहायक जेल अधीक्षक निर्मल कुमार को गंभीर कदाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। जेल अधीक्षक संदीप कुमार ने उनके खिलाफ यह कार्रवाई की है। इसकी पुष्टि करते हुए जेल अधीक्षक ने बताया कि निर्मल कुमार अक्सर काम में लापरवाही बरत रहे थे। कई बार वे वरीय अधिकारियों को भी धमकी दे चुके हैं। इसके अलावा कुछ बंदियों से भी उनकी सांठगांठ का मामला सामने आया था। इन्हीं आरोपों के कारण उन्हें गुरुवार को निलंबित कर दिया गया।

जेल अधीक्षक ने बताया कि निर्मल कुमार कैदियों को जेल प्रशासन के विरुद्ध भड़काने का भी काम करते थे। लापरवाही बरतने पर उनसे कई बार स्पष्टीकरण पूछकर चेतावनी भी दी गई, लेकिन उनके आचरण में कोई परिवर्तन नहीं आया। फलस्वरूप उन्हें निलंबित कर दिया गया।

जेल अधीक्षक ने बताया कि इससे पहले वे मुंगेर और बिक्रमगंज में भी गलत आचरण की वजह से निलंबित किए जा चुके हैं। वरीय अधिकारी से उलझना हमेशा से उनकी आदत रही है। इसी कारण उन्हें कई बार निलंबित किया जा चुका है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
सहायक जेल अधीक्षक निर्मल कुमार ने जेल अधीक्षक संदीप कुमार पर अमर्यादित व्यवहार करने का आरोप लगाया है। निर्मल कुमार ने कहा कि अपनी मान-मर्यादा की रक्षा के लिए मैंने गुरुवार को ही निलंबन से पहले इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने कहा कि मैंने जेल अधीक्षक कार्यालय के लिपिक को अपना इस्तीफा हस्तगत कराने के बाद इसकी प्रतिलिपि जेल आईजी को भी व्हाट्सएप पर भेज दिया था। हालांकि जेल अधीक्षक ने कहा कि मुझे अभी तक उनका इस्तीफा नहीं मिला है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !