Breaking News

बिहार में अरूण जेटली की लगेगी मूर्ति, राजकीय समारोह के रूप में मनेगी जयंती – सीएम नीतीश

डेस्क : राजधानी पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में शनिवार को एनडीए की ओर से आयोजित विशेष श्रद्धांजलि सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबे में बीजेपी के दिग्गज नेता व पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली की याद में मूर्ति स्थापित करने की घोषणा की.

साथ ही उन्होंने कहा कि जेटली की जयंती को हर साल राजकीय समारोह के रूप में मनाया जायेगा.

मालूम हो कि बीते 24 अगस्त को पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया था.

पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्तिगत क्षति बताया था.

साथ ही बिहार में दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की थी. जेटली को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि उनसे उनके व्यक्तिगत संबंध थे. 

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …