Breaking News

पुलिस केंद्र दरभंगा में जीप-क्रेन समेत 30 गाड़ियों की सार्वजनिक निलामी 21 सितंबर को

देखें वीडियो भी…

डेस्क : मिथिला क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अजिताभ कुमार के आदेश के आलोक में दरभंगा जिला बल के रद्दीकृत 30 पुलिस वाहनों की नीलामी किया जाएगा।

एसएसपी बाबूराम (फाइल फोटो)

विस्तृत जानकारी देते हुए दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बताया कि दरभंगा जिला बल पुलिस वाहनों की सार्वजनिक नीलामी आगामी 21 सितंबर को सुबह 10:00 बजे लहेरियासराय स्थित पुलिस केंद्र दरभंगा में होगा।

एसएसपी बाबूराम ने बताया कि निलामी के 30 रद्दीकृत पुलिस वाहनों में 24 जीप, 2 जिप्सी, 1 स्पेशियों, 1 टाटा 407, 1 ट्रक और 1 क्रेन शामिल है। सभी 30 रद्दीकृत वाहन लहेरियासराय स्थित पुलिस केंद्र दरभंगा के परिसर में रखी गई है।

इन गाड़ियों की निलामी में भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति दरभंगा परिवहन शाखा से सूचना प्राप्त कर पुलिस लाईन दरभंगा में वाहन का निरीक्षण भी कर सकते हैं।

नीलामी की कुछ शर्ते भी रखी गई हैं जो इस प्रकार हैं…

  • नीलामी में भाग लेने वाले इच्छुक व्यक्ति को ₹10000 प्रति वाहन प्रतिभूति राशि/डीडी जमा करना होगा।
  • नीलामी की सभी गाड़ी जिस स्थिति में है तथा जिस स्थान पर है, के आधार पर किया जाएगा।
  • अधिकतम डाक बोलने वाले व्यक्ति को वाहन दिया जा सकता है।
  • किसी भी स्थिति में विवादों को लेकर नीलामी समिति का निर्णय अंतिम होगा। इतना ही नहीं सभी विवाद दरभंगा व्यवहार न्यायालय के क्षेत्र अंतर्गत ही मान्य होगा।
  • नीलामी बिना कारण बताए रद्द किए जाने का शक्ति नीलामी समिति के पास सुरक्षित है।
  • नीलामी में बोली गई राशि का 30% रुपया तुरंत जमा करना होगा बाकी बचे हुए पैसे के भुगतान के लिए 5 दिनों का समय दिया गया है।
  • निर्धारित समयावधि में निलामी में बोली गई पूरी राशि नहीं जमा करने वालों की प्रतिभुत राशि भी जप्त कर लिया जाएगा।
  • नीलामी में प्राप्त वाहन नीलामी होने के उपरांत 10 कार्य दिवस के अंदर वाहन उक्त परिसर से उठाना होगा।

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *