दरभंगा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा राजनैतिक दलों के साथ आयोजित बैठक में लिये गए निर्णय के आलोक में दरभंगा में कुल 1261, जिनमें 40 चलन्त सहायक मतदान केन्द्र तथा मूल मतदान भवन/परिसर में 99 प्रस्तावित सहायक मतदान केन्द्र शामिल हैं, जिसपर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदन प्राप्त हो गया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
नये सहायक मतदान केंद्र का विवरण इस प्रकार है :- 78-कुशेश्वरस्थान (अ0जा0) में 120, 79-गौड़ाबौराम में 101, 80-बेनीपुर में 133, 81-अलीनगर में 123, 82-दरभंगा ग्रामीण में 133, 83-दरभंगा में 145, 84-हायाघाट में 100, 85-बहादुरपुर में 145, 86-केवटी में 119 तथा 87-जाले में 142 कुल 1261 सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।
चलन्त मतदान केन्द्रों का विवरण इस प्रकार हैं :- 78-कुशेश्वरस्थान (अ0जा0) में 08, 79-गौड़ाबौराम में 13, 81-अलीनगर में 01, 82-दरभंगा ग्रामीण में 03, 83-दरभंगा में 07, 85-बहादुरपुर में 02 तथा 86-केवटी में 06 है।

1261 सहायक मतदान केन्द्रों में 1144 मतदान केन्द्र मूल मतदान केन्द्र भवन परिसर में बनाये गए हैं। जिसका विवरण निम्नलिखत हैं :- 78-कुशेश्वरस्थान (अ0जा0) में 110, 79-गौड़ाबौराम में 92, 80-बेनीपुर में 116, 81-अलीनगर में 116, 82-दरभंगा ग्रामीण में 132, 83-दरभंगा में 111, 84-हायाघाट में 95, 85-बहादुरपुर में 129, 86-केवटी में 104 तथा 87-जाले में 139 है।
मूल मतदान केन्द्र से बाहर बनाये गए 117 सहायक मतदान केंद्रों का विवरण इस प्रकार है :- 78-कुशेश्वरस्थान (अ0जा0) में 10, 79-गौड़ाबौराम में 09, 80-बेनीपुर में 17, 81-अलीनगर में 07, 82-दरभंगा ग्रामीण में 01, 83-दरभंगा में 34, 84-हायाघाट में 05, 85-बहादुरपुर में 16, 86-केवटी में 15 तथा 87-जाले में 03 है।

ऐसे मूल मतदान केन्द्र की संख्या – 99 हैं, जो सहायक मतदान केन्द्र के भवन/परिसर में जगह नहीं रहने के कारण स्थानांतरित नहीं किया गया है, जिनका विवरण निम्नलिखित है :- 78-कुशेश्वरस्थान (अ0जा0) में 07, 79-गौड़ाबौराम में 06, 80-बेनीपुर में 15, 81-अलीनगर में 03, 83-दरभंगा में 34, 84-हायाघाट में 03, 85-बहादुरपुर में 16, 86-केवटी में 13 तथा 87-जाले में 02 है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !