Breaking News

एपीएम थानाध्यक्ष बने मनोज, सीआईएटी सह यातायात वाहन चेकिंग प्रभारी की कमान सुबोध ठाकुर को – एसएसपी बाबूराम

दरभंगा : एसएसपी बाबूराम ने कई पुलिसकर्मियों को नया पदस्थापन देते हुए जिले में पुलिसकर्मियों को इधर से उधर भी किया है। एपीएम थाना में खाली पड़े थानाध्यक्ष के पद पर मनोज कुमार शर्मा को पदस्थापित किया है । वहीं फेकला ओपी में शमशाद अहमद को एवं संजय कुमार को बहादुरपुर थाना से रैयाम थाना में पदस्थापित किया गया है।

इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ठाकुर को सीआईएटी एवं यातायात वाहन चेकिंग प्रभारी के रूप में प्रतिनियुत्त किया है। वहीं इन्सपेक्टर दिलीप कुमार को एसएसपी कार्यालय में ओएसडी के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है।

वहीं बिन्धेश कुमार सिंह को बहेड़ा थाना, शिवकुमार राम-2 को सिंघवाड़ा थाना, अरुण कुमार झा को जाले थाना, मोहसिन खान को लहेरियासराय थाना, सुभाष चंद्र मंडल को विश्वविद्यालय थाना, बीरेंद्र कुमार ठाकुर को बहादुरपुर थाना, शंभूनाथ झा को एसडीपीओ सदर, अरुण कुमार यादव को बहेड़ा थाना, उमेश कुमार सिंह को जाले थाना, रूपलाल बैठा को सिंघवारा थाना से बिरौल थाना, रहमतुल्लाह खान को सिंघवाड़ा थाना, बच्चन पासवान को बहेड़ा थाना में पदस्थापित किया गया है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *