दरभंगा : जिला पदाधिकारी दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस एम की अध्यक्षता में समाहरणालय अवस्थित सभाकक्ष में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई।
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जिस वार्ड में पेयजल योजना का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है उन वार्डों में अविलंब कार्य प्रारंभ कर दे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत क्रियान्वित किये जाने वाले सभी योजनाओं का समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाये।

उन्होंने कहा कि दरभंगा जिला के विभिन्न प्रखंडों में अभि भी 67 वार्डों में नल जल योजना का कार्य प्रारब्ध भी नहीं हुआ हैं जो अत्यंत चिंताजनक स्थति को दर्शाता हैं. कहा कि सात निश्चय योजना में किसी भी स्तर पर शिथिलता बऱती जाती है तो उस पर कठोर कार्रवाई करने की बाध्यता हो जाएगी।
जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निरंतर भ्रमण शील ऱहकर इन योजनाओं का निरीक्षण करने का निर्देश दिया है।

जिलाधिकारी द्वारा जिला पंचायती राज पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि जिला स्तर से तकनीकी सहायकों की टीम तैयार कर मुख्यमंत्री निश्चय योजनाओं का औचक निरीक्षण कराई जाय। जांच टीम द्वारा निरीक्षण के क्रम में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विधि संगत कार्रवाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया।
बताया गया कि अभिलेख के रख-रखाव में लेखापाल-सह-आई.टी. सहायक द्वारा अभिलेख की मांग करने पर पंचायत सचिव द्वारा 24 घंटे के अंदर अभिलेख उपस्थापित किया जाना है। अभिलेख उपस्थापित नहीं करने की स्थिति में यह माना जाएगा कि योजनाओं में त्रुटि या गड़बड़ी है तदनुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।

समीक्षा में पाया गया कि ऑफलाइन और ऑनलाइन डाटा में काफी अंतर है इस पर जिलाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को कैंप लगाकर योजनाओं को अपलोड करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में बताया गया कि प्रधान सचिव द्वारा प्रत्येक महीना मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना की समीक्षा की जाएगी।
जल जीवन हरियाली अभियान के तहत प्रत्येक महीना में प्रथम मंगलवार को 11:00 बजे से 12:00 बजे तक जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !