Breaking News

एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम समिति की प्रथम बैठक में अनुपस्थित बीडीओ सीओ से स्पष्टीकरण

झंझारपुर मधुबनी/डॉ.संजीव शमा : मंगलवार को अनुमंडल सभागार में डीसीएलआर नंद किशोर चौधरी की अध्यक्षता में 2019 अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत गठित अनुमण्डलस्तरीय कमेटी की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में समिति के सचिव झंझारपुर बीडीओ विनोद कुमार सिंह, सदस्य झंझारपुर सीओ कन्हैयालाल एवं सदस्य लखनौर सीओ रोहित कुमार को अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया ।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री चौधरी ने कहा कि कमेटी का उद्देश्य अनुसूचित जाति जनजाति पर होने वाले किसी भी प्रकार के अत्याचार की मॉनिटरिंग करना एवं उन्हें उचित न्याय देने का कार्य किया जाना है। बैठक के दौरान मधेपुर प्रखंड के बसीपट्टी पंचायत के मुखिया सीता देवी ने बताया कि उनके ससुर राम शरण पासवान के साथ लक्ष्मीपुर प्रखंड प्रमुख लक्ष्मी देवी के पति बालेश्वर प्रसाद सिंह ने काफी अत्याचार एवं जानलेवा हमला किया था। जिस पर एक साल पूर्व ही मधुबनी अनुसूचित जाति जनजाति थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके अलावा भी कई सदस्यों ने अपनी समस्याओं की जानकारी दी । बैठक में अंधराठाढ़ी बीडीओ राजेश्वर राम, सीओ विष्णु देव सिंह, लखनौर बीडीओ मुश्ताक अहमद के अलावा मधेपुर बीडीओ सीओ के प्रतिनिधि एवं कई पंचायत के मुखिया एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे। विदित हो कि अनुमंडल पदाधिकारी झंझारपुर नवगठित कमेटी के अध्यक्ष है। जबकि सचिव झंझारपुर प्रखंड के बीडीओ नामित किये गये हैं। इसके अलावा समिति के सदस्यों में झंझारपुर विधायक गुलाब यादव, सभी प्रखंड के बीडीओ,अनुसूचित जाति जनजाति के जिला परिषद सदस्य, मुखिया समेत 37 लोग शामिल किये गये हैं।

Check Also

आशीष झा कोइलखिया मिथिलालोक फाउंडेशन के संयुक्त सचिव मनोनीत

मधुबनी। जिले के कोईलख गांव के मूल निवासी आशीष झा कोइलखिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर …

दरिंदगी :: झंझारपुर के मधेपुर में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, एक गिरफ्तार 4 फरार

मधुबनी जिला के झंझारपुर के मधेपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ 5 …

झंझारपुर के पूर्व MLA गुलाब यादव के घर पर ईडी का छापा, पटना पुणे झंझारपुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी

  डेस्क। झंझारपुर के पूर्व विधायक गुलाब यादव के घर पर मंगलवार सुबह ईडी की …