Breaking News
Home / बिहार :: जेल से मांगी गई 50 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर डा. लखीन्द्र प्रसाद को मिली जान से मारने की धमकी

बिहार :: जेल से मांगी गई 50 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर डा. लखीन्द्र प्रसाद को मिली जान से मारने की धमकी

picsart_11-08-12-12-41-320x232पटना : सुशासन बाबू के राज्य में दिन-ब-दिन अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। अपराधी जेल में बैठकर रंगदारी और हत्या की साजिश रच रहे हैं। इस बार अपराधियों ने पीएमसीएच अधीक्षक डा. लखीन्द्र प्रसाद को निशाना बनाया है और उनसे 50 लाख रंगदारी की मांग की और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

पुलिस ने मामले की जांच करते हुए सोनू नामक अपराधी को हिरासत में लिया है। कड़ी पूछताछ में उसने खुलासा किया है कि बेऊर जेल में रंगदारी की साजिश रची गई और रकम मांगने के लिए फोन किया गया। अब पुलिस सोनू को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

उनसे पहले भी रंगदारी की मांग की गई। उन्हें सोमवार सुबह अज्ञात नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले शख्स ने उनसे 50 लाख रंगदारी की मांग की है। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष रमाकांत तिवारी ने बताया कि दिन के 10:30 बजे कॉल आने की बात कही गई है। कॉल करने वाले का पता लगाया जा रहा है।

Check Also

इतिहास रचेगा दरभंगा ! पहली बार दुनिया के नामी यूरोलॉजिस्ट एक मंच पर, होगी लाइव सर्जरी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मिथिलांचल के चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक …

मुहर्रम Alert :: जानिए दरभंगा में कब और कहाँ रहेगी बिजली गुल, पहले ही कर लें तैयारी

मुहर्रम 2026: दरभंगा के कई इलाकों में घंटों बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था को …

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार को लेकर मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान, कहा- खामियां दूर करना और जवाबदेही तय करना सरकार की प्राथमिकता

पटना। बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर महत्वपूर्ण …