Breaking News

बिहार :: एनएच 57 पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

दरभंगा : भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की 2 मई से किशनगंज में बैठक होनेवाली है। बैठक के एक दिन पहले आज प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी. जिसमें भाग लेने जा रहे भारतीय जनता पार्टी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानन्द राय एवं प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह का एन एच 57 सीता पेट्रोल पम्प पर भव्य स्वागत किया गया। पूर्व विधायक डा.अशोक कुमार यादव,जिला उपाध्यक्ष अशोक नायक,जिला मिडिया प्रभारी अमलेश झा,प्रवक्ता अभय झा,कोषाध्यक्ष सचिन जैन सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गौरतलब है कि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की 2 मई से किशनगंज में बैठक होनेवाली है। बैठक के एक दिन पहले यानी 1 मई को प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी. कार्यसमिति में बिहार कोटे के सभी केंद्रीय मंत्रियों के अलावा राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह भाग लेंगे. किशनगंज में कार्यसमिति की बैठक का राजनैतिक महत्व व मतलब भी है.  प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय की अध्यक्षता में यह दूसरी कार्यसमिति की बैठक है. पहली बैठक सीवान में हुई थी. दोनों बैठक पटना से बाहर हुई है. दो मई को शाम 3 बजे से कार्यसमिति की बैठक शुरू होगी. समापन सत्र तीन मई को है. 2 मई को कार्यसमिति की बैठक के पहले जिलाध्यक्षों व जिला प्रभारियों की बैठक होगी. कार्यसमिति की बैठक में तीन प्रस्ताव रखा जायेगा. इसमें कृषि, राजनैतिक व अति पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने से संबंधित प्रस्ताव शामिल है. किशनगंज में बैठक होने से इसका राजनैतिक महत्व बढ़ गया है. पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को सीमांचल  में बुरी तरह मात खानी पड़ी थी.  सीमांचल व इससे सटे तीन लोकसभा सीट जिस पर भाजपा का कब्जा था व छिन गया. भाजपा  सीमांचल में अपनी पैठ मजबूत करना चाहती है. भाजपा की कार्यसमिति की बैठक पर अन्य दलों की भी नजर है.

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …