Breaking News

बिहार :: मिथिला की बेटी पूनम कमल छोड़ पकड़ेंगी झाड़ू, देगी केजरीवाल का साथ

picsart_11-08-07-51-29दरभंगा : मिथिला की बेटी पूनम कमल छोड़ झाड़ू थामेगी.आगामी 13 नवंबर को सांसद कीर्ति झा आजाद की पत्नी पूनम झा आजाद भाजपा को छोड़कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्यता ग्रहण करेंगी.

गौरतलब है कि पूनम आजाद भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की तीन बार सदस्य रही हैं. इन दिनों वे पार्टी में हाशिए पर रखे जाने के कारण नाराज बताई जा रही थीं. पूनम के पति कीर्ति आजाद को भी पार्टी ने निलंबित कर दिया है. कीर्ति ने बीते दिनों डीडीसीए में वित्तीय अनियमितता को लेकर वित्त मंत्री व भाजपा नेता अरूण जेटली पर गंभीर आरोप लगाए थे. इसके बाद से वे भी पार्टी में हाशिए पर चले गए हैं।

बता दें कि कीर्ति के भी पार्टी छोड़ने के कयास लगाए जाते रहे हैं, लेकिन उन्होंने अभी तक एेसी कोई घोषणा नहीं की है. राजनीतिक प्रेक्षक बताते हैं कि अगर वो पार्टी छोड़ते हैं तो उनकी लोकसभा सदस्यता चली जाएगी, जो कीर्ति कतई नहीं चाहते.

Check Also

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …