मधुबनी (आकिल हुसैन) : जिला पदाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की उपस्थिति में शुक्रवार को गौशाला चौक के समीप स्थित गौशाला परिसर में पशु स्वास्थ्य रक्षा पखवारा कार्यक्रम के तहत निःशुल्क टीकाकरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी-सह-गौषाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,डॉ0 शषिकांत प्रसाद, डॉ0 अरविंद कुमार सिन्हा,पषु शल्य चिकित्सक,रमेष कुमार,पषुधन सहायक, गुरूषरण सर्राफ,उपाध्यक्ष,गौषाला प्रबंधन समिति, धीरेन्द्र कुमार मंडल,सचिव,गौषाला प्रबंधन समिति,मधुबनी समेत अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा सभी लोगों से बरसात पूर्व अपने-अपने पषुओं को गलाघांटू एवं लंगड़ी रोग से बचाव के लिए टीकाकरण अवष्य कराने की अपील किये। साथ ही 
अन्य पषुपालकों को भी टीकाकरण का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया गया। यह कार्यक्रम जिले के सभी प्रखंडों में दिनांक 22.06.18 से दिनांक 06.07.18 तक पषु स्वास्थ्य रक्षा पखवारा कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसके तहत जिले के सभी गांवों के पषुओं में एच0एस0 एवं बी0क्यू0 रोग के विरूद्ध निःषुल्क टीकाकरण का कार्यक्रम किया जाना है। टीकाकरण की अवधि सुबह 08ः00 बजे पूर्वा0 से 04ः00 बजे अप0 तक प्रतिदिन निर्धारित तिथि तक किया जायेगा। टीकाकरण का कार्यक्रम निजी टीकाकर्मी के द्वारा घर-घर जाकर सभी पषुओं को निःषुल्क किया जायेगा। इस कार्यक्रम के लिए सभी प्रखंडों में संबंधित प्रखंडों के पषु चिकित्सा पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !