Breaking News

बिहार :: कासिंदसंविवि में कर्मचारी संघ चुनाव, निर्विरोध निर्वाचित हुए प्रत्याशी

दरभंगा (विजय सिन्हा) : बिहार राज्य विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ, पटना से सम्बद्ध कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्ववविद्यालय कर्मचारी संघ के सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध चुने जाने की आधिकारिक घोषणा कर दी गयी। वार्षिक चुनाव 2019 के लिए आमसहमति से निर्वाचित सभी पदों के लिए नामों की घोषणा महासंघ के अध्यक्ष शंकर यादव एवं कार्यकारिणी सदस्य संजीव कुमार सिंह के अलावा मुजफ्फरपुर से आये पर्यवेक्षक राम कुमार की मौजूदगी में की गयी। 

 

उक्त जानकारी देते हुए पीआरओ निशिकांत ने बताया कि संस्कृत विश्वविद्यालय इकाई के अध्यक्ष के लिए अनिल कुमार झा, उपाध्यक्ष के लिए हरिशंकर झा एवं लक्ष्मण मिश्र, सचिव के लिए सुनील कुमार सिंह, संयुक्त सचिव के लिए राजेश कुमार झा एवम प्रीत देवी, कोषाध्यक्ष के लिए रतिलाल यादव के नामों पर आमसहमति बनी और इसे जारी कर दिया गया।

कार्यकारिणी के लिए मात्र एक सदस्य श्यामानन्द झा के नाम पर मुहर लग पायी। शेष सात सदस्यों के नामो की घोषणा नवनिर्वाचित सदस्य बाद में करेंगे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *