Breaking News

बिहार :: ईवीएम कोषांग की समीक्षात्मक बैठक, दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

दरभंगा : अपर समाहर्त्ता सह वरीय प्रभारी पदाधिकारी विभूति रंजन चौधरी की अध्यक्षता में ईवीएम कोषांग की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारी को ईवीएम कोषांग की कार्यों की जानकारी दी गई, जो निम्नवत है। 

ईवीएम की आवश्यकता एवं उपलब्धता का आकलन करना, ईवीएम का सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करना, ईवीएम का आयोग के निदेश के आलोक में एफएलसी कराना तथा आईटी सेल के माध्यम से ईटीएस पर तदनुसार आँकड़ा की प्रतिष्टि कराना, ईवीएम का रेंडमाईजेशन करने के साथ-साथ ईवीएम का सीलिंग कराना, ईवीएम को मतदान केन्द्र पर भेजने के लिए वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

बैठक में नोडल पदाधिकारी, ईवीएम कोषांग-सह-जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी मो. वसीम अहमद, नोडल पदाधिकारी सह जिला मत्स्य पदाधिकारी, विनय कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता दरभंगा सदर, पुष्पेश कुमार, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा-सह- जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी रवि शंकर तिवारी, वरीय उप समाहर्त्ता उमाकान्त पाण्डेय, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, राजीव कुमार झा, आईटी प्रबंधक संजय कुमार सहनी व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *