डेस्क : रोटरी क्लब दरभंगा मिडटाउन द्वारा ज़िला प्रतिरक्षण विभाग के सहयोग से मध्य विद्यालय,मथुरापुर, कबीरचक में एम आर टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। 
इस शिविर में कक्षा 1 से 8 तक के करीब 836 बच्चों को खसरा एवं रूबेला का टिका दिया गया। क्लब के अध्यक्ष डॉ कन्हैया जी झा ने फीता काट कर इस शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर ज़िला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अमरेंद्र मिश्रा के साथ साथ रोटरी मिडटाउन के डॉ अनिल नारायण सिंह, डॉ संजीव मिश्रा, श्री रजत अग्रवाल, डॉ के पी सिंह एवं सचिव डॉ अमिताभ सिन्हा भी उपस्थित थे।
टीकाकरण के साथ बच्चों को क्लब की ओर से बिस्कुट के पैकेट्स का भी वितरण किया गया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अनीता देवी ने सभी उपस्थित वक़्तियों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
