Breaking News

बिहार :: भाजपा का ‘बेटी पढ़ाओ, वृक्ष लगाओ’ मुहिम, शहीद स्मारक पटना से प्रयागराज तक के लिए साइकिल यात्रा रवाना

पटना (संजय कुमार मुनचुन) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के समर्थन में ‘बेटी पढ़ाओ, वृक्ष लगाओ’ मुहीम के तहत बिहार भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय ने शहीद स्मारक पटना से प्रयागराज तक की साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

इस यात्रा का उद्देश्य बेटी को बचाने औऱ वृक्ष को अधिक से अधिक मात्रा में लगाने व उसका संवर्द्धन करने के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है। इसका आयोजन करनेवाले पर्यावरण प्रेमी सुजीत कुमार भगत हैं। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री स्व0 बलिराम भगत के पौत्र सुजीत की यह पांचवीं यात्रा है।

उन्होंने गृहजिला समस्तीपुर के समस्त प्रखंडों औऱ देवघर तक की भी यात्रा की है। इस यात्रा के पूर्व पिछ्ले साल सुजीत पटना से कोलकाता की यात्रा पर निकले थे। उनकी यह यात्रा का कारवां 1998 से प्रारंभ हुआ है जो अबतक जारी है।

 इस अवसर पर नित्यानंद राय ने कहा, ‘वर्तमान परिवेश में जीवों के सुंदर स्वास्थ्य के लिए वृक्ष का होना बहुत आवश्यक है। इसके संरक्षण औऱ संवर्द्धन की बहुत जरूरत है। ऐसे प्रयासों को और बढ़ाने की आवश्यकता है।’ श्री राय ने सुजीत भगत की मिशनरी मुहीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे और उनके साथी युवाओं के प्रेरक है।

बिहार भाजपा के अध्यक्ष ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी नीत राजग सरकार पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। नमामि गंगे से लेकर इसके कई कार्यक्रम इसकी गवाही देते हैं। कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश मंत्री अमृता भूषण, भाजपा बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की संयोजक श्रीमति रीता शर्मा, कुमार क्रांति यादव सहित बड़ी संख्या में सामाजिक- राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *