Breaking News

बिहार :: दिल्ली में यंग इंडिया मार्च 7 फरवरी को, दरभंगा से सैकड़ों छात्र छात्राओं का जत्था रवाना

दरभंगा : 7 फरवरी को दिल्ली में आहुत यंग इंडिया अधिकार मार्च में शामिल होने के लिए जिले से सैकड़ों छात्र-नौजवानो का जत्था आइसा के बिहार राज्य सह सचिव संदीप कुमार चौधरी, जिला अध्यक्ष प्रिंस कुमार कर्ण एवं इनौस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह जिला सचिव गजेन्द्र नारायण शर्मा, जिला संयुक्त सचिव राजीव गिरी के नेतृत्व में आज सुबह दरभंगा स्टेशन से सम्पर्क क्रांति ट्रेन से रवाना हुए। 

इस अवसर पर अपनी बात रखते हुए आईसा नेता संदीप कुमार चौधरी एवं इनौस नेता गजेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि पूरे देश में बेरोजगारी की दर पिछले 45 साल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए 6% से भी अधिक हो गया है। पिछले वित्तीय वर्ष में नोटबंदी के बाद 1 करोड़ 10 लाख लोग बेरोजगार हो गए। वहीं 2 करोड़ प्रत्येक वर्ष रोजगार के वादे के साथ सत्ता में आई सरकार देश में लाखों रिक्तियों के आलोक में नौकरी, तो दे न सकी उल्टे सृजित पदों को ही समाप्त करने मे लग गई है। जिसके चलते देश के युवा अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।

जत्था में मयंक कुमार यादव, लक्ष्मण दास, अरुण कुमार, सत्यजित कुमार, चंदन कुमार, अमोद कुमार अमन, रमण निराला, राजू कर्ण, मो. तालिब, मो. सहाबुद्दीन, निखिल कुमार, जगदम्बा प्रसाद प्रमुख रूप से शामिल है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *