दरभंगा : बहेड़ी प्रखण्ड मुख्यालय के प्रशिक्षण भवन में बुधवार को भारतरत्न खान अब्दुल गफ्फार खां, सीमांत गांधी की 129वीं जयंती मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के जिलाध्यक्ष श्री चौधरी ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि सरहदी गांधी भारतीय उप महाद्वीप में ब्रिटिश हुकूमत के विरुद्ध अहिंसक संघर्ष के अग्रीम पंक्ति के महान सेनानी थे।
सीमांत गांधी संयुक्त, स्वतंत्र व धर्मनिरपेक्ष भारत के प्रबल समर्थक थे। वह भारत विभाजन के विरोधी थे। खुदाई कीदमतगार जैसे सामाजिक संगठन की स्थापना कर उन्होंने भारतीय स्वाधीनता संग्राम की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। श्री चौधरी ने कहा कि भारत-पाक विभाजन के बाद भी उनकी आत्मा भारत में ही बसती थी। इनके अतिरिक्त पूर्व प्रमुख चन्द्रभूषण सिंह, मंगनू राय, राधा रमण मंडल, रामविलास सिंह, शेखर महतो, वीरबाबू मंडल, निलाम्बर राय, सदानंद सिंह, अधिवक्ता प्रकाश झा, चन्द्रेश चन्द्र राय, सुरेश कुमार, राकेश कुमार राय ” अंशू “, पलटन चौपाल, अमरनाथ राय, तीरथ यादव, जयशंकर झा, सदन झा सहित कई अन्य लोगों ने भी उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
Check Also
शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …
शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !