Breaking News

जीवनी :: मध्य प्रदेश के 18वें सीएम कमलनाथ का जीवन परिचय, 36 साल रहे सांसद और 72 की उम्र में अब सीएम

डेस्क : मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री दिग्गज नेता कमलनाथ होंगे। सीएम कमलनाथ का जन्म 18 नवंबर 1946 में कानपुर में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा दून स्कूल से ली। इसके बाद उन्होंने कोलकाता यूनिवर्सिटी के सेंट जेवियर कॉलेज से बी कॉम से ग्रेजुएशन किया।

उनकी पत्नी अलका नाथ हैं जिनसे उन्हें दो संतान हैं। कमलनाथ लोकसभा सदस्य के तौर पर लंबा वक्त बिताने वाले नेताओं में से एक हैं। उन्हें वर्तमान यानी 16वीं लोकसभा में प्रोटेम स्पीकर चुना गया था।

कमल नाथ का जीवन परिचय (Kamal Nath Introduction)-

  • पूरा नाम (Full Name)-  कमल नाथ
  • जन्म तिथि (Birth Date)-18 नवंबर,1946
  • जन्म स्थान (Birth Place)-कानपुर,उ.प्र.
  • उम्र (Age)- 72 वर्ष
  • पेशा(Professions)-राजनेता
  • राष्ट्रीयता (Nationality)-भारतीय
  • धर्म (Religion)-हिंदू
  • पिता का नाम (Father’s Name)-स्वर्गीय श्री महेंद्र नाथ
  • माता का नाम (Mother’s Name)-श्रीमती. लीला नाथ
  • पत्नी का नाम- श्रीमती. अल्का नाथ
  • कॉलेज / यूनिवर्सिटी (College / university)-सेंट जेवियर्स कॉलेज
  • शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)-बीकॉम विषय में स्नातक की उपाधि

बताते चलें कि प्रोटेम स्पीकर उसे ही बनाया जाता है जो सबसे वरिष्ठ यानी वर्तमान में सबसे अधिक समय तक संसद सदस्य रहा हो। कमलनाथ मध्यप्रदेश के छिदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से नौ बार संसद सदस्य चुने जा चुके हैं। मई 2018 में उन्हें मध्यप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था।

पहली बार 1980 में 7वीं लोकसभा के कमलनाथ को चुना गया था। इसके बाद वे 1985 में 8वीं लोकसभा के लिए चुने गए। 1989 में 9वीं लोकसभा, 1991 में 10वीं लोकसभा के लिए चुने गए और उन्हें यूनियन काउंसिल ऑफ मिनिस्टर्स में जगह मिली। कमलनाथ पर्यावरण व वन मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। 1995 से 1996 तक केंद्र सरकार में उन्होंने कपड़ा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पदभार संभाला था। इसके बाद कमलनाथ ने 1998 में 12वीं लोकसभा का चुनाव जीता था। 1999 में 13वीं लोकसभा चुनाव जीते। 2004 में 14वीं लोकसभा चुनाव जीते और 2004 से 2009 तक केंद्र सरकार मे वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाले। 

2009 में कमलनाथ 15वीं लोकसभा के लिए चुने गए। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उन्होंने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली। 2011 में उन्हें शहरी विकास मंत्री का पदभार सौंपा गया। 2012 में उन्होंने संसदीय कार्य मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाली। दिसंबर 2012 में उन्हें योजना आयोग का सदस्य भी बनाया गया।

2001 से 2004 तक कमलनाथ कांग्रेस पार्टी के महासचिव पद पर बने रहे। दून स्कूल में प्रारंभिक शिक्षा लेते हुए कमलनाथ पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी के करीब आए। दोनों की अच्छी दोस्ती हुई।

कमल नाथ से जुड़ी हुई अन्य बातें

कमल नाथ के संबंध गांधी परिवार से शुरू से ही काफी अच्छे रहे हैं और ये संजय गांधी के दोस्त हुआ करते थे. इंदिरा गांधी कमल नाथ पर काफी विश्वास भी करती थी.ये राजनेता हमारे देश के सबसे अधिक अमीर कैबिनेट मंत्री रहें हैं और इनके पास 2.73 अरब रुपये (INR 2,730,000,000) की संपत्ति है.

कमल नाथ को मिले अवार्ड-

जबलपुर रानी दुर्गवती विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट से सम्मानित।  –  2006

इकोनॉमिकटाइम्स द्वारा “बिजनेस रिफार्मर ऑफ द ईयर” शीर्षक से सम्मानित किया गया – 2008

“एबीएलएफ स्टेट्समैन अवॉर्ड” – 2012

इन्होंने एक किताब भी प्रकाशित की हुई है जो कि पर्यावरण विषय से जुड़ी हुई है और इस किताब का नाम India’s Environmental Concerns है.

Check Also

दीक्षा क्लासेज लहेरियासराय के बच्चों ने इंटर रिजल्ट में डिस्टिंक्शन के साथ मारी बाजी

देखें वीडियो भी… दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के …

इंतजार खत्म :: BSEB 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां से अभी देखें रिजल्ट…

डेस्क। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा देने के बाद नतीजों का इंतजार कर रहे …

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान द्वारा निःशुल्क सामूहिक उपनयन सह प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं होली मिलन समारोह आयोजित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में वैदिक रीति …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *