चकरनगर / इटावा (डॉ एस बी एस चौहान) : खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए इसमें हार जीत का कोई महत्व नहीं होता। उक्त विचार ब्लॉक स्तरीय वाल क्रीडा प्रतियोगिता के शुभारम्भ में उपजिलाधिकारी चकरनगर सत्य प्रकाश मिश्र ने गुब्बारे छोड़कर किया।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
वहीं समापन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य निरंजन इंटर कॉलेज निरंजन नगर राम चंद्र सिंह सेंगर नें किया।

प्रखंड शिक्षा अधिकारी दिग्विजय सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है अगर उन्हें उचित संसाधन उपलब्ध कराये जायें तो ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे जनपद में ही नहीं मण्डल व प्रदेश स्थान प्राप्त कर नाम रोशन कर सकते हैं l वहीं प्रतियोगिताओं का संचालन डॉ. ब्रह्म कुमार मिश्रा ने किया lब्लॉक व्यायाम शिक्षक अजय सिंह ने भी खिलाड़ियों को दिशा निर्देश दिए वा अतिथियों का आभार प्रकट किया ।तथा संकुल प्रभारी व रैली व्यस्थापक डॉ आदित्य पांडेय ने भी बच्चों का खूब उत्साहवर्धन करते हुए खेल से सम्बंधित जानकारिया खिलाड़ियों को दीं।वहीं 400मी दौड़ में बालक वर्ग जूनियर मे गुलशन गढ़ी मंगद प्रथम, 600मी मे अरुण हनुमंत पुरा प्रथम रहे कबड्डी व खो खो मे राजपुर प्राथमिक विद्यालय प्रथम रहा l इस अवसर पर वरिष्ठ ए बी आर सी आनन्द मिश्रा,जे पी सिंह,हरिओम व समस्त एन पी आर सी समन्वयक तथा रवि शंकर तिवारी, विमल शुक्ला, प्रदीप सिंह, सोहन,राम सिंदूर, मनोज कुमार, वसंत कुमार बीरबल, स्वेता द्विवेदी, पवन आदि शिक्षक मौजूद रहे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !