Breaking News

बॉलीवुड के ‘अमर’ विनोद खन्ना के निधन से टला बाहुबली 2 का प्रीमियर

उ.सं.डेस्क : पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे बॉलीवुड एक्टर विनोद खन्ना का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। विनोद खन्ना का जन्म 06 अक्टूबर 1946 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। विनोद खन्ना पिछले काफी दिनों से डिहाइड्रेशन की परेशानी की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट थे।

बीमार होने के बाद विनोद की सेहत पर काफी असर पड़ा था, उनकी नई तस्वीर सामने आई है जो कि चौंकाने वाली थी। फोटो में वो बीमार नजर आ रहे थे, उनकी ये तस्वीर वायरल भी हुई थी। विनोद खन्ना के निधन की खबर के बाद बाहुबली-2 के प्रीमियर को टाल दिया गया है। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है, जबकि आज इसका प्रीमियर होना था।

इसस पहले विनोद खन्ना के परिवार ने मीडिया से बात करते हुए कहा था, ‘अब उनकी स्थिति पहले से बेहतर है और जल्द ही उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिल सकती है। विनोद को डिहाइड्रेशन की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। डॉक्टर उन्हें जल्द ही छुट्टी देने के बारे में सोच रहे हैं। हमारा पूरा परिवार हॉस्पिटल में की गई विनोद की असाधारण देखभाल के लिए बहुत आभारी है।’

इससे पहले विनोद खन्ना के बेटे अक्षय कुमार ने पिता की तबीयत को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि उनके पिता पर दवाइयों का असर हो रहा है और अब वो ठीक हैं।

विनोद खन्ना की बीमार होने के बाद सामने आई तस्वीर वायरल होने के बाद से ही अफवाह थी कि वह कैंसर से पीड़ित थे। जिसके बाद हॉस्पिटल के एक अधिकारी ने कहा था, ‘वह 70 साल के हैं और उन्हें पानी की अत्यंत कमी हो गई है। उन्हें इसके चलते भर्ती कराया गया है। हम उनका पानी की कमी को पूरा करने के लिए इलाज कर रहे हैं। यहां भर्ती कराये जाने से पहले यदि उन्हें कुछ और बीमारी है तो हमें इसकी जानकारी नहीं है।’

बता दें कि विनोद खन्ना ने साल 1968 में ‘मन का मीत’ से फिल्म में डेब्यू किया था। विनोद को आखिरी बार शाहरुख खान, वरुण धवन स्टारर ‘दिलवाले’ में देखा गया था।

Check Also

बिहार के इन जिलों में बदला मतदान का समय, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

    डेस्क। निर्वाचन आयोग ने भीषण गर्मी के बीच मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के …

रेलवे Good News :: दरभंगा से नई दिल्ली समेत कई रूटो पर स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल

डेस्क। गर्मी छुट्टी को लेकर भारतीय रेलवे द्वारा समर स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है। …

अल्लपट्टी निवासी विशाल पासवान की चाकू मारकर हत्या, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

दरभंगा। जेडीयू नेता राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह के करीबी अल्लपट्टी निवासी विशाल पासवान की …