डेस्क : स्पाइसजेट एयरलायंस के प्रवक्ता नवीन कुमार ने कहा कि 1 मई से दरभंगा से हवाई सेवा के लिए बुकिंग कार्य शुरू हो जाएगा। वे आज स्थानीय एक होटल में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 1 अगस्त से दिल्ली, मुम्बई और बेंगलुरू के लिए हवाई सेवा शुरू होगी। उन्होंने कहा कि 189 सीटर विमान यहां से उड़ेंगी। 
बिहार योजना आयोग के सदस्य संजय झा ने कहा कि रनवे का कार्य समय रहते पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उड़ान सेवा शुरू होने से 18 जिला के लोगों को लाभ मिलेगा। 
श्री झा ने कहा कि हर हाल में दरभंगा में ही बिहार का दूसरा एम्स स्थापित होगा। पटना एयरपोर्ट अथॉरिटी के मैनेजर ने बताया कि स्पाइसजेट दरभंगा से दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ानें संधारित करेगी।
उन्होंने कहा कि हवाई मार्गों के सफर के लिए स्पाइसजेट ने बोइंग 337 और 800 को तैनात किया है। उन्होंने कहा कि 40 सीट के लिए 3 हजार किराया रखा गया है। उन्होंने कहा कि दरभंगा-पटना के लिए भी सेवा शुरू की जा सकती है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
