Breaking News

दरभंगा डीएम इन एक्शन, बेनीपुर बीडीओ पर लगाया 5 हजार का जुर्माना

दरभंगा : जिलाधिकारी त्यागराजन एस एम ने शौचालय मद में दोहरा लाभ लेने वाले सिंहवाड़ा प्रखंड के पति-पत्नी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। वहीं बेनीपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी को वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित दायर परिवाद में 5 हजार रूपये का अर्थदंड लगाया है। 

जिलाधिकारी आज द्वितीय अपीलीय प्राधिकार की सुनवाई कर रहे थे। इस क्रम में उन्होंने 36 परिवादों पर सुनवाई की। जिसमें 10 परिवाद का निष्पादन किया गया। वहीं गलत व्यक्ति को फसल क्षति अनुदान देने के संबंध में बहादुरपुर प्रखंड के जीवनपट्टी गांव के शिव कुमार सिंह पर गलत व्यक्ति को फसल क्षति अनुदान देने एवं हाउसिंग कॉलनी निवासी रामनंदन भगत को सिंहवाड़ा क्षेत्र में पति-पत्नी के नाम से स्वच्छता योजना के अंतर्गत शौचालय निर्माण प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने को लेकर प्राथमिकी का आदेश दिया है।

वहीं बेनीपुर के जरिसो ग्राम निवासी बद्री पाठक के द्वारा वृद्धावस्था पेंशन से संबंधित परिवाद में बेनीपुर के बीडीओ पर अर्थदंड लगाया गया है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *