Breaking News

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान दरभंगा ने प्रदेश भाजपा में नई जिम्मेदारी मिलने पर दी बधाई

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रभावशाली नेता एवं लंबे समय से संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे संतोष रंजन राय को बिहार भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर मिथिलांचल सहित पूरे उत्तर बिहार में खुशी की लहर है। सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने इसे भाजपा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने वाला निर्णय बताते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।

 

संतोष रंजन राय प्रदेश उपाध्यक्ष बीजेपी बिहार

 

इसी क्रम में ब्रह्मर्षि विकास संस्थान के सचिव एवं सामाजिक कार्यकर्ता संजीत ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर संतोष रंजन राय को बिहार भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि संतोष रंजन राय का राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन संघर्ष, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है। छात्र जीवन से ही राष्ट्रवादी विचारधारा से जुड़कर उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ तथा भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। संगठन में उनकी सक्रियता, कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदनशीलता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

संजीत ठाकुर ने कहा कि संतोष रंजन राय मूल रूप से बिहार के बक्सर जिले के निवासी हैं, लेकिन उनका बचपन दरभंगा के बलभद्रपुर मोहल्ले में बीता है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा भी दरभंगा में ही हुई।

Advertisement

यही कारण है कि मिथिलांचल के लोगों के साथ उनका विशेष आत्मीय संबंध रहा है। दरभंगा की गलियों में पले-बढ़े संतोष रंजन राय ने युवावस्था से ही समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए संगठनात्मक कार्यों में भागीदारी शुरू कर दी थी। छात्र राजनीति से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता के रूप में अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले संतोष रंजन राय ने संगठन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। अपनी मेहनत, लगन और कार्यकुशलता के बल पर वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद तक पहुंचे। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए भाजपा नेतृत्व ने उन्हें बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी सौंपी है। यह निर्णय न केवल संगठन के लिए लाभकारी साबित होगा बल्कि युवाओं को भी प्रेरित करेगा कि निरंतर परिश्रम और समर्पण के बल पर संगठन में उच्च स्थान प्राप्त किया जा सकता है।

संजीत ठाकुर ने कहा कि संतोष रंजन राय का व्यक्तित्व सरल, सहज और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने वाला रहा है। उन्होंने हमेशा संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं के सम्मान को प्राथमिकता दी है। यही कारण है कि वे पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच अत्यंत लोकप्रिय हैं। उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से भाजपा को बिहार में और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संगठन की गतिविधियों को नई दिशा प्राप्त होगी।

 

उन्होंने इस अवसर पर विशेष रूप से दरभंगा नगर विधायक सह बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संजय सरावगी के नेतृत्व में भाजपा संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और नए तथा कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। संतोष रंजन राय को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने का निर्णय संगठन की दूरदर्शी सोच और कार्यकर्ताओं के सम्मान की भावना को दर्शाता है। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और मजबूत होगी।

 

Advertisement

 

प्रेस विज्ञप्ति में बिहार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद पर राम सुमिरन सिंह की नियुक्ति पर भी प्रसन्नता व्यक्त की गई। संजीत ठाकुर ने कहा कि राम सुमिरन सिंह लंबे समय से संगठन और किसानों के हितों के लिए कार्य करते रहे हैं। मूल रूप से बेगूसराय जिले के निवासी होने के बावजूद उनका कार्यक्षेत्र समस्तीपुर रहा है और उन्होंने समस्तीपुर जिला भाजपा के जिला अध्यक्ष के रूप में भी सफल नेतृत्व प्रदान किया है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और किसानों के मुद्दों पर उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें किसान मोर्चा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

राम सुमिरन सिंह प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा बीजेपी बिहार

 

उन्होंने कहा कि राम सुमिरन सिंह की नियुक्ति से किसान मोर्चा को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी। बिहार जैसे कृषि प्रधान राज्य में किसानों की समस्याओं और उनके हितों की रक्षा के लिए मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता होती है। ऐसे में राम सुमिरन सिंह का अनुभव और संगठनात्मक क्षमता किसानों की आवाज को और प्रभावी ढंग से सरकार एवं संगठन के समक्ष रखने में सहायक होगी। उनकी नियुक्ति से भाजपा के किसान मोर्चा को मजबूती मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन का विस्तार होगा।

 

संजीत ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेतृत्व द्वारा संतोष रंजन राय और राम सुमिरन सिंह जैसे अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपना इस बात का प्रमाण है कि पार्टी में कार्यकर्ताओं के परिश्रम और योगदान का सम्मान किया जाता है। इससे जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हजारों कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलेगी और वे संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए उत्साहपूर्वक कार्य करेंगे।

 

 

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व तथा बिहार भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने योग्य, अनुभवी और कर्मठ नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व देकर एक सकारात्मक संदेश दिया है। इससे भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिलेगी और आगामी दिनों में पार्टी जन-जन तक अपनी नीतियों एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में सफल होगी।

 

मिथिलांचल के सामाजिक, राजनीतिक एवं बौद्धिक वर्ग के लोगों ने भी इन दोनों नेताओं की नियुक्ति का स्वागत किया है। लोगों का मानना है कि संतोष रंजन राय और राम सुमिरन सिंह जैसे अनुभवी नेताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से बिहार भाजपा को नई गति मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियों का विस्तार होगा। कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी के लिए सकारात्मक और दूरदर्शी निर्णय बताते हुए दोनों नेताओं के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की है।

इस अवसर पर अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। बधाई देने वालों में रामकृष्ण शर्मा, मनोज ठाकुर, धीरज राय, अमलेंदु ठाकुर, शशि भूषण ठाकुर, गिरधारी प्रसाद ठाकुर, नवीन चौधरी, मायाधीश राय, डॉ. सुभाष चंद्र सिंह, सीए कुमार संजय, आलोक कुमार उर्फ मुन्ना सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल हैं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों नेता अपने-अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

ब्रह्मर्षि विकास संस्थान ने संतोष रंजन राय को बिहार भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष तथा राम सुमिरन सिंह को भाजपा किसान मोर्चा बिहार प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पुनः हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, प्रभावी और जनहितकारी कार्यकाल की कामना की है।

Check Also

लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा पुलिस महकमे में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल …

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …