Breaking News

दरभंगा सदर एसडीओ विकास कुमार बने ऊर्जा मंत्री के आप्त सचिव

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए दरभंगा सदर के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) विकास कुमार को बिहार सरकार के ऊर्जा विभाग के मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल का आप्त सचिव (सरकारी) नियुक्त करने के लिए उनकी सेवा मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग को सौंप दी है।

Advertisement

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना संख्या 12/निजी-70035/2023-9704/सा०प्र० दिनांक 2 जून 2026 के अनुसार, बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी श्री विकास कुमार (कोड क्र.-536/26, गृह जिला-पटना), जो वर्तमान में अनुमंडल पदाधिकारी, दरभंगा सदर के पद पर कार्यरत हैं, की सेवा अगले आदेश तक अथवा माननीय मंत्री, ऊर्जा विभाग द्वारा सेवा वापस किए जाने तक मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार, पटना को सौंपी गई है।

अधिसूचना में कहा गया है कि मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा श्री विकास कुमार की नियुक्ति ऊर्जा मंत्री के आप्त सचिव (सरकारी) के पद पर सामान्य प्रशासन विभाग (तत्कालीन कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग) के पत्रांक-1169, दिनांक 02 मार्च 2001 के प्रावधानों के अनुरूप अधिसूचित की जाएगी।

Advertisement

Check Also

लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा पुलिस महकमे में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल …

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …