Breaking News

बीएससी नर्सिंग कॉलेज भी आइसोलेशन वार्ड में होगा तब्दील, लिफ्ट समेत अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस छह मंजिला इमारत

दरभंगा : कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की संभावना के मद्देनजर डीएमसीएच गायनी परिसर के छह मंजिला भवन नर्सिंग कॉलेज को भी आइसोलेटेड वार्ड में तब्दील कर दिया गया है. बिल्डिंग को 100 बेड का आइसोलेटेड वार्ड में बदलने को लेकर डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने सभी मौलिक व चिकित्सकीय सुविधायें उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

इसके मद्देनजर बिल्डिंग के साफ- सफाई का काम चल रहा है. आसपास के भी क्षेत्र को स्वच्छ किया जा रहा है. इस अभियान में कर्मियों को लगा दिया गया है. वहीं बिल्डिंग में बिजली, पानी व शिफ्ट की सुविधायें मुहैया करायी जा रही है. सभी काम अधीक्षक डॉ आरआर प्रसाद के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है. अधीक्षक डॉ प्रसाद ने बताया कि भविष्य में मरीजों की संख्या बढ़ने पर नर्सिंग कॉलेज का उपयोग किया जायेगा. कोरोना वायरस को लेकर अस्पताल प्रशासन पुरी तरह तैयार है. इस प्रकार डीएमसीएच में 200 बेड का आइसोलेशन वार्ड में संदिग्धों के इलाज की पुरी तैयारी की जा रही है. हालांकि पूर्व से ही बीएससी नर्सिंग छात्रावास में आइसोलेटेड वार्ड में मरीजों का उपचार किया जा रहा है.

संदिग्धो की संख्या बढ़ने पर किया जायेगा इस्तेमाल :
विदित हो कि बिल्डिंग के समीप नर्सिंग छात्रावास में पूर्व से ही 100 बेड का आइसोलेटेड वार्ड चल रहा है. उसमें संदिग्ध मरीजों का उपचार किया जा रहा है. इसी बीच कोरोना वायरस संक्रमित व संदिग्ध की संख्या बढ़ने की स्थिति में इस बिल्डिंग का प्रयोग किया जायेगा. इसकी तैयारी की जा रही है. संदिग्धों की संख्या बढ़ने पर बीएससी नर्सिंग कॉलेज के नये वार्ड में शिफ्ट किया जायेगा. इससे मरीजों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर चिकित्सा प्रक्रिया सुचारू रूप से चलेगी. बता दें कि फ्लोर पर हॉल में मरीजो के लिये बेड लगाया जायेगा. हॉल करीब एक हजार फुट का है. इसके अलावा शौचालय, पेय जल की सुविधा भी उपलब्ध है. साथ ही फ्लोर पर जाने के लिये लिफ्ट भी लगया गया है.

Check Also

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

दरभंगा में मिनी कंटेनर से 10 लाख रुपये की विदेशी शराब बरामद 877 लीटर शराब के साथ चालक गिरफ्तार, सूचना तंत्र को मजबूत कर रही मद्यनिषेध टीम

भरौल में मद्यनिषेध टीम की रात्रि कार्रवाई, Tata 407 को किया गया जब्त; शराब के …