डेस्क : कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जारी संपूर्ण लॉक डाउन के दौरान अनेक सामाजिक संस्थाओं, संगठनों के साथ ही समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोग आगे आकर जरूरतमंदों के लिए खाने के पैकेट सहित उनके लिए राशन का इंतजाम कर रहे हैं।
- सुशासन दिवस नीतीश संवाद :: 24 नवंबर को DMCH ऑडिटोरियम में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, जदयू कार्यकर्ताओं की हुई अहम बैठक
- मिथिलांचल आईटीआई में पंचम कौशल दीक्षांत समारोह-2026 का भव्य आयोजन, सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र एवं मेडल देकर किया गया सम्मानित
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

इसी कड़ी में शुक्रवार को दरभंगा के लहेरियासराय स्थित बेंता ईदगाह रोड में मजार के पास जरूरतमंदों के बीच राशन कीट बांटा गया।

जिससे लगभग 150 लोगों को लाभ पहुंचा। राशन किट में चावल,आटा, तेल व नमक बांटे गए।

ये राशन की किट ऐसे गरीब तबके के लगभग 30 परिवारों को चिन्हित कर दिया गया जो वास्तविक में जरूरतमंद थे।

इस नेक काम में मो. अजहरुद्दीन, रहमतुल्लाह, मो. नफीस, गौरव चौधरी व चंदन सिंह शामिल थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !