Breaking News

पीएम के संदेश का स्वागत लोग प्राण प्रण से करें : केशव

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे महायज्ञ में प्रत्येक व्यक्ति अपनी आहुति दे। प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए वीडियो संदेश का सभी लोग प्राण प्रण से स्वागत करते हुए उसका पालन करें। उन्होंने राज्य की जनता से पांच अप्रैल को रात नौ बजे अपने घर के सभी लाइट बुझाकर अपनी बालकनी या घर के दरवाजे पर नौ मिनट के लिए दीपक, टॉर्च, मोमबत्ती या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाने की अपील की है।

प्रधानमंत्री का यह महासंकल्प देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। उन्होंने यह भी अपील की है कि नौ मिनट के इस कार्यक्रम के दौरान सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी करें। इस आयोजन के दौरान किसी को कहीं पर इकट्ठा नहीं होना है, रास्तों, गलियों और मोहल्लों में नहीं जाना है। कोरोना संक्रमण के अंधकार को चुनौती देना है और उस प्रकाश की ताकत का परिचय कराना है।

इस वैश्विक महामारी के खिलाफ हमें एकजुट होकर लड़ना है। सोशल मीडिया पर कोई ऐसी खबर ना डाली जाए ,जिससे महामारी को रोकने में कोई दिक्कत हो। सोशल मीडिया के माध्यम से यदि कोई व्यक्ति समाज में भ्रम पैदा करेगा या अफवाह फैलाएगा उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। सभी विचारधारा के लोग एकजुट होकर इस महामारी को पराजित करें।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …