राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि तब्लीगी जमात के गुनाह आलोचना और क्षमा से परे हैं। कानून के तहत इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस, डाक्टरों या कोरोना के किसी भी योद्धा पर पर हमला करने वालों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि पूरा देश कोरोना महामारी को रोकने में लगा है। पीएम के आह्वान पर सभी लोग लाक डाउन का पालन कर रहे हैं।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
वहीं दूसरी तरफ तब्लीगी जमात के लोग गुनाह पर गुनाह किए जा रहे हैं, कोरोना वायरस को पूरे देश में फैलाने का काम कर रहे हैं। पहला गुनाह इन्हें जानकारी थी फिर भी निजामुद्दीन में एकत्र हुए। दूसरा गुनाह इन्हें बीमारी थी, इसकी जानकारी थी फिर भी भागने की कोशिश की। इसके बाद देश के अलग-अलग शहरों में जाकर छुप गए।

तीसरा गुनाह जब पकड़ा गए जांच कराया गया कोरोना पाजिटिव पाए गए, इसके बाद इन लोगों ने डाक्टरों और नर्सों पर थूकने का काम किया, दुर्व्यवहार किया। सबसे बड़ा गुनाह जब इसकी आलोचना हुई तो इन लोगों ने धर्म की चादर ओढ़ ली। इसे हिन्दू और मुसलमान बनाने की कोशिश की। इनके गुनाह आलोचना और क्षमा से परे है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !