डेस्क : दरभंगा एनएसयूआई के द्वारा जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार के नेतृत्व में आधुनिक भारत के निर्माता भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जयंती पर वार्ड 45 बलभद्रपुर पर रघेपुरा में सैकड़ों गरीब छात्र छात्राओं को कॉपी पेंसिल कलम टॉफी वितरण कर चाचा नेहरू जी का जयंती मनाई गई।
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम
- जिलाधिकारी हो तो ऐसा, रविवार को भी ऑन ड्यूटी :: एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
दरभंगा एनएसयूआई जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा कि चाचा नेहरू जी का जयंती बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है क्योंकि नेहरू जी बच्चों से बहुत लगाव रखते थे ।

संयोजक राजेश कुमार ने कहा कि हमलोग द्वारा हर साल की भाँति इस साल भी चाचा नेहरू जी के जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुकेश कुमार ने कहा कि जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक चाचा जी का नाम रहेगा क्योंकि छात्र छात्राओं बच्चों के लिए नेहरू जी प्रेरणा स्त्रोत हैं।
इस अवसर पर जिला महासचिव दीपक कुमार, दिपांशु अभिनव कुमार, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार यादव, सुमित कुमार, कालीचरण यादव, चंदन कुमार, रवि कुमार सहित दर्जनों युवाओं समेत सैकड़ों बच्चे मौजूद थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !