दरभंगा : दो दिवसीय मिथिला लोक महोत्सव के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ सरकार के विभिन्न विभागों के द्वारा क्रियान्वित की जा रही महत्वपूर्ण लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाइव प्रदर्शन किया जायेगा।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने कहा कि मिथिला लोक महोत्सव को यादगार बनाया जायेगा। इसमें जल-जीवन हरियाली अभियान पर विशेष फोकस रहेगा। वे समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित मिथिला लोक महोत्सव तैयारी की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जल-जीवन हरियाली अभियान के तहत 11 कंपोनेट है। सभी 11 कंपोनेट का लाइव डिमोस्ट्रेशन किया जायेगा।

इसके अलावा कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जीविका, डी.आर.डी.ए., समेकित बाल विकास परियोजना, पी.एच.ई.डी., पंचायत, पशुपालन आदि विभागों द्वारा अपने-अपने आॅनगोइंग स्कीम्स का लाइव डिमोस्ट्रेशन किया जायेगा। इसके साथ ही समारोह स्थल पर मिथिला ग्राम की संरचना की जायेगी। यहाँ पर एक पूरा गाँव का नजारा दिखेगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !