दरभंगा : मैथिली फिल्म अकादमी की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल मैथिली में डीडी का मिथिला चैनल शुरू करने की मांग को लेकर सांसद गोपालजी ठाकुर से मिला। उन्हें दो सूत्री मांग पत्र सौंपा।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
अकादमी द्वारा दिये गये विज्ञप्ति के मुताबिक संविधान की अष्टम अनुसूची में शामिल भाषा मैथिली में दूरदर्शन पर 24 घंटे के स्वतंत्र चैनल ‘डीडी मिथिला’ शुरू करने और केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय दरभंगा में खोलने की मांग की गयी है। सांसद ने दोनो मांगो पर चर्चा के उपरांत शिष्टमंडल को आश्वासन दिया कि वे आगामी संसद सत्र के दौरान सदन में दोनों मांगों को प्रश्न के माध्यम से उठाएंगे।

उन्होंने कहा कि मिथिला की कला, कलाकार और संस्कृति की पहचान देश और दुनिया में है। इसके उत्थान के लिए वे संसद से लेकर सड़क तक प्रयास करेंगे। शिष्टमंडल में अकादमी के संयोजक शशि मोहन ‘भारद्वाज’, हेमेंद्र कुमार लाभ, वरुण कुमार झा, सुजीत कुमार, विवेकानंद चौधरी और उज्ज्वल कुमार शामिल थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !