Breaking News

बिहार :: स्वच्छ जल अच्छे स्वास्थ्य की पूंजी – डॉ. अग्रवाल

दरभंगा (संजय कुमार मुनचुन) : महाराजाधिराज लक्ष्मीश्वर सिंह संग्रहालय में पानी की कहानी विषय पर पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इंटैक दरभंगा चेप्टर के संयोजक प्रो. नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि पानी के बिना जीवन संभव नहीं है। स्वच्छ और सुरक्षित जल अच्छे स्वास्थ्य की पूंजी है। हमे पानी की कीमत को समझना होगा। 

उन्होंने कहा कि धरती के दो-तिहाई हिस्से पानी से भरे हुए हैं। फिर भी पीने योग्य शुद्ध जल मात्र 1 प्रतिशत हिस्सा में है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि पानी की कमी महासंकट बनता जा रहा है। इससे बचने के लिए और लोगों को जागरूक करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। बतौर मुख्य अतिथि जल विशेषज्ञ श्रीनारायण चौधरी ने कहा कि आज जल स्रोतों में गंदगी के कारण जल जंतुओं का रहना कठिन हो गया है। जल संकट की वजह से मानव का जीवन खतरे में है।

जल प्रबंधन पर आधारित प्रतियोगिता उद्घाटन संग्रहालयाध्यक्ष डॉ. मिश्र ने किया। इस मौके पर डॉ. अंजू कुमारी, कल्पना मिश्रा आदि ने भी विचार व्यक्त किये। अतिथियों का स्वागत चंद्र प्रकाश, कार्यक्रम का संयोजक डॉ. आर.एन चौरसिाया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुशांत कुमार ने किया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *