Breaking News

बिहार :: बेनकाब हो चुका है पाकिस्तान – संजय सरावगी

दरभंगा (विजय सिन्हा) : स्थानीय डॉ. राम मनोहर लोहिया चौक पर भाजपा जिला इकाई की ओर से पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा सह उपवास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्थल पर जिलाध्यक्ष हरि सहनी की अध्यक्षता में सभा भी आयोजित की गई। 

इस मौके पर विधायक संजय सरावगी ने कहा कि आतंकी हमले में शहीद जवानों का बलिदान बेकार नही जाएगा। हमारे शहीद जवानों के एक-एक बंूद खूृन का बदला जरूर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान पूरी तरह बेनकाब हो चुका है और उसे हमेशा की तरह झूठ बोलने के अलावा कोई उपाय नहीं बचा है। जिला एवं लोकसभा प्रभारी रामकुमार झा ने कहा कि एकता की इस ताकत के बल पर भारत इस कठिन समय की चुनौतियों से निपटने मे अवश्य सफल होगा।

इस मौके पर पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. मुरारी मोहन झा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेकानंद पासवान, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, गणेश महथा, जिला मंत्री मनीश जायसवाल, राजेश रंजन, अमित झा, संतोष पासवान, जिला मिडिया प्रभारी मुकुन्द चौधरी, राजू तिवारी, लक्ष्मण झुणझुणवाला,मणिकांत मिश्र,निर्भय भारद्वाज, विनय दास, प्रमोद चौधरी, मनीष खट्टीक, दीपक मिश्र, विजय सिंह, संगीता साह, रतन साह, विकास चौधरी, सुमित झा, श्रवण महतो, संतोष पोद्दार, संजीव गुप्ता, मणिकांत झा, भरत सहनी, महेन्द्र साह, पंकज झा, ओमप्रकाश सिंह, आशुतोष झा, शिवनाथ शर्मा,धीरज ठाकुर,शंभू सिंह, रामएकबाल चौधरी, नंदकिशोर झा बेचन, अवधेश मिश्र, रामउदित चौधरी, अशेश्वर पासवान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री शिवजी प्रसाद यादव एवं धन्यवाद जिला मंत्री संतोष पासवान ने किया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *