Breaking News

बिहार :: दरभंगा डीएम ने बुलाई राजनीतिक दलों की बैठक, तीन मतदान केन्द्रों के बदलाव पर सर्वसम्मति से लिया गया फैसला

दरभंगा : समाहरणालय अवस्थित बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेदकर सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिला पदाधिकारी त्यागराजन एस एम ने 3 मतदान केंद्रों के बदलाव के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक बुलाई। ये मतदान केंद्र दरभंगा सदर (नाम में बदलाव), बेनीपुर तथा गौराबौराम विधान सभा क्षेत्रों में अवस्थित हैं। ये बदलाव केंद्र के जर्जर एवं भू स्वामित्व के बदलाव के कारण हुए हैं। 

मतदान केंद्र में बदलाव आस पास ही, एक परिसर में ही/200 मीटर के दायरे में किया गया है। अत: उपस्थित सभी राजनीतिक दलों ने इस हेतु जिलाधिकारी को एक स्वर से सहमति दी। सभी दलों के प्रतिनिधि ने कहा कि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, परंतु जिला प्रशासन को निर्वाचन के कार्यों में सभी दलों का सहयोग मिलेगा।

 जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित दलों के प्रतिनिधियों का सहयोग के लिए धन्यवाद किया एवं उनसे अपील की कि आगामी चुनाव में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के लिए भी मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास करें।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि के रूप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र मोहन झा, राष्ट्रीय जनता दल के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष हरि सहनी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव नारायणजी झा, लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष गगन कुमार झा, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष रौशन कुमार तथा अन्य उपस्थित थे। बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी पुष्कर कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपुर, भूमि सुधार उप समाहर्ता, बिरौल, प्रखंड विकास पदाधिकारी, दरभंगा सदर एवं बहादुरपुर तथा अन्य भी उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *