दरभंगा : समाहरणालय परिसर अवस्थित अंबेडकर सभागार में जिला अधिकारी डॉ त्यागराजन एस.एम की अध्यक्षता में बाढ़ राहत कार्य एवं पी. एफ. एम. एस. के लिए भेजे जाने वाले डाटा को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी के साथ ऑनलाइन बैठक की गई।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
जिलाधिकारी ने बहेड़ी, बेनीपुर, बिरौल, किरतपुर, कुशेश्वरस्थान, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, हनुमान नगर, बहादुरपुर, जाले, दरभंगा ग्रामीण, केवटी, घनश्यामपुर, हायाघाट एवं गौड़ाबौराम के अंचलाधिकारियों से एक-एक करके पी.एफ. एम. एस के लिए भेजे जाने वाले डाटा की समीक्षा की, उन्होंने सभी अंचलाधिकारी को अच्छी तरह से सर्वेक्षण करा कर डाटा भेजने का निर्देश दिया और कहा कि यदि छूटे हुए लोगों की सूची प्राप्त होती है तो उसका भी पुनः सर्वेक्षण करा लिया जाए। उन्होंने अतिशीघ्र इस कार्य को पूरा करा करने के निर्देश दिए।

सामुदायिक किचेन के संबंध में उन्होंने कहा कि बिना स्थल निरीक्षण किए सामुदायिक किचन बंद नहीं किया जाए। यदि वहाँ के परिवार अभी भी विस्थापित हैं, तो सामुदायिक किचन चालू रखा जाए और यदि पानी घट गया है, विस्थापित परिवार अपने घर चले गए हैं, तभी सामुदायिक किचन बंद किया जाए। लेकिन बंद करने से एक दिन पहले उन्हें सूचित कर दिया जाए, ताकि वे लोग अपनी व्यवस्था प्रारम्भ कर सकें। उन्होंने अंचलाधिकारियों से कहा कि जिस क्षेत्र में पानी घट गया है, उस क्षेत्र के क्षतिग्रस्त झोपड़ी या कच्चे मकान की क्षति का आकलन करा लिया जाए और उसकी डाटा इंट्री भी करा ली जाए।

उन्होंने बैठक में उपस्थित जिला कृषि पदाधिकारी, दरभंगा को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में पानी घटने के साथ ही फसल क्षति का आकलन करा लेने का निर्देश दिया। उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को कहा कि जिन क्षेत्रों में वास्तविक रुप से फसल लगाई गयी थी और उसकी क्षति हुई है। वहाँ फसल क्षति का आकलन करा कर शीघ्र प्रतिवेदन उपलब्ध करा दें।
बैठक में नगर आयुक्त घनश्याम कुमार मीणा, उप विकास आयुक्त डॉ कारी प्रसाद महतो, अपर समाहर्ता विभूति रंजन चौधरी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अजय कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !