Breaking News

मिल्लत कॉलेज में वोटर अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित

दरभंगा : स्वीप टीम एवं मिल्लत कॉलेज के सौजन्य से वोटर अवेयरनेस प्रोग्राम का प्रदर्शन हुआ। मिल्लत महाविद्यालय के कलाकार द्वारा नाटक एवं गाना के माध्यम से 18 साल के बच्चों को जो इस दफा पहली बार वोटिंग के लिए तैयार हैं, जमा किया और उनके सामने गाना गा कर एवं नाटक करके वोट गिराने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. मो. रहमतुल्ला ने बच्चों को कहा के वोट गिराना उनका फर्ज है। अगर वह वोट नहीं गिरा पाएंगे, तो अपने हक के साथ इंसाफ नहीं कर पाएंगे। वहीं
महिला सदस्यों ने महिला बच्चियों को अलग ले जाकर उसे वोट गिराने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्होंने बच्चियों को यह संदेश दिया कि तुम अगर वोट गिराने जाओगी, तो समाज में तुम्हारी उम्र की दूसरी बच्चियां को भी शौक जगेगा कि बच्चियां वोट गिराने के लिए जा रही हैं।

हम भी वोट गिराने क्यों नहीं जाए तुम्हारे एक वोट गिराने से उत्साहित होकर समाज के और भी बच्चियां वोट गिराने के लिए तैयार हो जाएंगी। लड़कों के बीच में भी पुरुष सदस्यों ने यह संदेश दिया के बच्चों कायदे में रहकर बिना किसी दबाव में आप अगर 18 साल के हो गए हैं। आपका वोटर कार्ड तैयार है, तो वोट गिराने के लिए अवश्य जाएं।

यह मत कहें कि आज हम घर में बैठेंगे। आज छुट्टी का दिन है, बल्कि इस महापर्व को मनाने हेतु आपका एक छोटा सा प्रयास समाज को जागृत कर देगा। इस मौके पर कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक डॉ. अयाज अहमद, डॉ. मोहित ठाकुर एवं परीक्षा में शामिल शिक्षक कर्मचारी प्रीति पीटर्स ने भाग लिया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *