दरभंगा (विजय सिन्हा) : बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में गुरुवार को वकालत खाना भवन में वकीलों ने अपने नव पदस्थापित जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजकुमार सिंह का फूल-माला पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। 
सर्वप्रथम जिला जज श्री सिंह ने पूरे वकालतखाना का भ्रमण कर अधिवक्ताओं से मिले। महासचिव कृष्ण कुमार मिश्रा,वरीय अधिवक्ता इरफानुल रहमान बिस्मिल, जीतेंद्र नारायण झा, श्याम लाल यादव आदि ने

जिला जज श्री सिंह को माला पहनाकर गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान जिला जज ने वकीलों से कानून की बारीकियों से जुड़े अनुभव साझा किया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !