Breaking News

बिहार :: पटना में कांग्रेस का “जन आकांक्षा रैली” 3 फरवरी को, दरभंगा कांग्रेस ने की बैठक

दरभंगा : कांग्रेस पार्टी द्वारा आगामी 3 फरवरी को पटना गांधी मैदान में आयोजित”जन आकांक्षा रैली” की तैयारी को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई। 

बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों सहित प्रखंड कांग्रेस व सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों से ज्यादा से ज्यादा संख्या मे कार्यकर्ताओं की भागीदारी होने की बात कही।

जिलाध्यक्ष सीताराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि कई वर्षों बाद बिहार की धरती पर कांग्रेस पार्टी की होने वाली “जन आकांक्षा रैली” को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के युवा अध्यक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे। राहुल गांधी को सुनने और देखने के लिए पूरे बिहार के लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *